Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नशे में धुत भारतीय ड्राइवर को दुबई में हुई एक माह जेल की सज़ा

short by अनिल कुमार / on Tuesday, 24 January, 2023
दुबई (यूएई) में फुटपाथ पर बैठी एक महिला के पैर पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में 39 वर्षीय भारतीय शख्स को एक महीने की जेल की सज़ा और 10,000 दिरहम (करीब ₹2.21 लाख) का जुर्माना लगाया गया है। 'द नैशनल' की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई की कोर्ट ने यह माना कि आरोपी गाड़ी चलाने के दौरान नशे में था।