मेरी सीट का माइक 3 दिन से बंद है, अपनी बात नहीं रख पा रहा: लोकसभा स्पीकर से अधीर रंजन
कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखकर दावा किया है कि सदन में उनका माइक बीते 3 दिनों से बंद है। उन्होंने लिखा, "मैं राहुल गांधी के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में अपनी बात नहीं रख पा रहा।" बकौल अधीर, सरकार के मंत्री शोरगुल से कार्यवाही बाधित करना चाहते हैं।


