Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

भारत का खुद का GPS सिस्टम होगा मज़बूत, ISRO ने लॉन्च के बाद निर्धारित कक्षा में स्थापित किया NVS-03
short by शुभम गुप्ता / on Friday, 30 October, 2026
भारत का अगली जेनरेशन का नेविगेशन सैटेलाइट 'NVS-03', GSLV-F18 रॉकेट से सफलतापूर्वक लॉन्च होकर निर्धारित कक्षा में स्थापित हो गया है। यह NVS सीरीज़ की सेकेंड जेनरेशन का तीसरा सैटेलाइट है। इसे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘नेविगेशन विद इंडियन कॉन्स्टेलेशन’ (NavIC) को मज़बूत करने और नेविगेशन सेवाओं को लगातार जारी रखने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
read more at ISRO
पहली बार होर्मुज़ स्ट्रेट में लिंपेट माइंस से हमला, 27 भारतीयों वाला टैंकर बना निशाना
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
होर्मुज़ स्ट्रेट में शुक्रवार को 27 भारतीय नाविकों को ले जा रहे टैंकर पर लिंपेट माइंस से हमला हुआ। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई। पहली बार इस स्ट्रेट में लिंपेट माइंस से हमला किया गया जो चुंबक से जहाज़ के निचले हिस्से में चिपकाए जाने वाले विस्फोटक हैं।
read more at AIR
दिल्ली में अक्टूबर की हवा एक दशक में सबसे साफ, बारिश ने भी 4 साल का तोड़ा रिकॉर्ड
short by पंकज कसरादे / on Friday, 30 October, 2026
सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के मुताबिक, दिल्ली में इस अक्टूबर औसत AQI 167 दर्ज किया गया जो एक दशक से अधिक समय में अक्टूबर की सबसे साफ हवा है। वहीं, 30 अक्टूबर सुबह 8:30 बजे तक शहर में कुल 123.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो पिछले चार वर्षों में अक्टूबर की सबसे अधिक बारिश है।
read more at PTI
युवाओं को भी शिकार बना रहा कैंसर, शरीर में दिखने वाले इन 9 संकेतों को न करें नज़रअंदाज़
short by पंकज कसरादे / on Friday, 30 October, 2026
कैंसर सिर्फ बुज़ुर्गों ही नहीं युवाओं को भी अपनी चपेट में ले सकता है। सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अंकित जैन के मुताबिक, बिना वजह वज़न घटना, लगातार थकान, शरीर में गांठ, लंबे समय तक खांसी, असामान्य ब्लीडिंग, पेट फूलना, मल-मूत्र की आदतों में बदलाव, न भरने वाले घाव और लिम्फ नोड्स में सूजन इसके प्रमुख चेतावनी संकेत हो सकते हैं।
read more at Hindustan Times
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
short by पंकज कसरादे / on Friday, 30 October, 2026
मनीषा भानवाला शुक्रवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। मनीषा ने कज़ाकिस्तान के अस्ताना में 59KG वर्ग के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल एलिजाबेथ नेट को 8-6 से हराया। वह 2010 (मॉस्को) में पुरुषों के 66KG वर्ग का खिताब जीतने वाले सुशील कुमार के बाद भारत की दूसरी कुश्ती विश्व चैंपियन भी बनीं।
read more at Hindustan Times
धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले कौनसे चार्ज ज़रूर चेक कर लेने चाहिए?
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 30 October, 2026
धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन सोना खरीदते समय बिल में प्रति ग्राम कीमत ज़रूर देखें और शुद्धता के मुताबिक कीमत का मिलान भी कर लें। इसके अलावा मेकिंग चार्ज, वेस्टेज चार्ज, हॉलमार्किंग फीस और GST भी देखें। गौरतलब है कि सोने के गहनों की कुल खरीदारी पर 3% GST लगता है।
read more at Hindustan Times
उत्तराखंड में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की हुई मौत
short by पंकज कसरादे / on Friday, 30 October, 2026
उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र में क्रैश हुए हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। इनमें एक पायलट और पांच यात्री शामिल थे। हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा जा रहा था और इसी दौरान चाई गांव के ऊपर हादसे का शिकार हो गया। जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए हवाई सर्च ऑपरेशन चलाया था।
read more at PTI
भारत को कीवियों के खिलाफ मिली शर्मनाक हार, 7 साल बाद न्यूज़ीलैंड में T20I मैच हारा भारत
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को ऑकलैंड में चौथे T20I में भारत को 87 रनों से हरा दिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रनों के अंतर से यह भारत की सबसे बड़ी हार है। न्यूज़ीलैंड के 259/7 के जवाब में भारत 172/9 रन बना सका। इससे पहले भारत को न्यूज़ीलैंड में आखिरी बार 10 फरवरी 2019 को T20I मैच में हार मिली थी।
read more at Cricinfo
न्यूज़ीलैंड ने भारत के खिलाफ बनाया T20I क्रिकेट के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
न्यूज़ीलैंड ने शुक्रवार को ऑकलैंड में भारत के खिलाफ चौथे टी20I मैच में 259/7 का स्कोर बनाया जो उसका सबसे बड़ा टी20I टोटल है। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूज़ीलैंड की ओर से सर्वाधिक 107(49) रन बनाए जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 65(25) रन बनाए। इससे पहले न्यूज़ीलैंड का सबसे बड़ा स्कोर 254/5 था जो उसने 2022 में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था।
read more at Cricinfo
त्योहारों के बीच फर्ज़ी विज्ञापनों को लेकर लोगों को दी गई चेतावनी, सरकार ने दिए उदाहरण
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 30 October, 2026
गृह मंत्रालय ने त्योहारों के दौरान वीडियो जारी कर आगाह किया है कि स्कैमर्स फर्ज़ी विज्ञापनों में ब्रैंड्स नेम और लोगो का इस्तेमाल करते हैं। लिंक पर क्लिक कर लोग फेक वेबसाइट्स पर पहुंच जाते हैं और भुगतान कर देते हैं लेकिन उत्पाद नहीं मिलता। सरकार ने '₹149 में 3 कुर्तियां' और 'मेगा फेस्टिव ऑफर' जैसे विज्ञापनों के उदाहरण दिए।
read more at CyberDost
Load More