भारत-पाक तनाव के बीच भारत के 2 दिवसीय दौरे पर आए ईरान के विदेश मंत्री
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत व पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची गुरुवार सुबह दो दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। वह अपने समकक्ष एस जयशंकर से मिलेंगे और भारत व ईरान के बीच 20वीं संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बैठक में दोनों देश अपने संबंधों के पहलुओं पर चर्चा करेंगे।
read more at News24 हिंदी


