श्रेयस रिटेंशन की लिस्ट में पहले नंबर पर थे लेकिन बातचीत में सहमति नहीं बनी: KKR के सीईओ
केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने एक इंटरव्यू में बताया है कि श्रेयस अय्यर फ्रैंचाइज़ी की रिटेंशन लिस्ट में पहले नंबर पर थे लेकिन बातचीत में उनके बीच सहमति नहीं बनी। उन्होंने कहा, "अलग-अलग कारणों की वजह से कई बार समझौता नहीं हो पाता। कई बार पैसों को लेकर तो कई बार खिलाड़ी खुद को नीलामी में उतारना चाहता है।"
read more at हिन्दुस्तान


