Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छात्र की आत्महत्या के बाद आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर पर केस दर्ज, एससी/एसटी एक्ट भी लगा

short by आशीष शुक्ला / on Sunday, 20 September, 2026
मुंबई पुलिस ने आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही, छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में उकसाने का केस भी दर्ज किया गया। साहिल के माता-पिता ने जातिगत भेदभाव-प्रताड़ना का आरोप लगाया है जबकि छात्र के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
read more at theprint