SBI ने निकाली 1100 से अधिक पदों पर भर्ती, 14 अगस्त है आवेदन की अंतिम तिथि
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने डेवलपमेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, वीआर वेल्थ समेत 1,100 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है जबकि एससी/एसटी को इससे छूट है।
read more at हिन्दुस्तान


