इथियोपिया में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 229
एक अधिकारी के मुताबिक, दक्षिणी इथियोपिया के केंचो शाचा गोजदी ज़िले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। बकौल अधिकारी, यह संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि जीवित और घायलों की तलाश दूसरे दिन भी जारी है। प्रधानमंत्री अबी अहमद ने घटना पर दुख जताया है।
read more at लेटेस्टली


