Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंदौर में 5 पुलिसकर्मियों ने कारोबारी के घर में घुसकर चुराया सोना, किए गए निलंबित

short by सलीम / on Wednesday, 22 April, 2026
इंदौर (मध्य प्रदेश) में 5 पुलिसकर्मियों पर एक कारोबारी के घर में घुसकर सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। डीसीपी (ज़ोन 2) कुमार प्रतीक के मुताबिक, घटना 1-अप्रैल की रात की है जब पुलिसकर्मी जबरन दरवाज़ा तोड़कर पीड़ित के घर में दाखिल हुए और दुर्व्यवहार किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पांचों को निलंबित कर दिया गया।