डॉक्टर ने कहा था मेरी आवाज़ जा सकती है: 'शिनचैन' को हिंदी में डब करने वाले आकाश
ऐनिमेटेड शो 'शिनचैन' के हिंदी वर्ज़न की डबिंग करने वाले वॉइस आर्टिस्ट आकाश आहूजा ने बताया है कि बड़े होने के दौरान शो के लिए वॉइस ओवर करने से उनके गले पर दबाव पड़ रहा था। उन्होंने कहा, "ऐसी हालत हो गई...ईएनटी डॉक्टर को दिखाना पड़ा था। उसने चेतावनी दी कि वॉइस ओवर जारी रखा तो आवाज़ जा सकती है।"
read more at Republic World


