दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमिटी के मेंबर के चुनाव में BJP ने दर्ज की जीत
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्टैंडिंग कमिटी के 18वें सदस्य के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार व पार्षद सुंदर सिंह तंवर ने जीत हासिल कर ली है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के पार्षदों ने हिस्सा नहीं लिया। तंवर को 115 वोट मिले जबकि 'आप' उम्मीदवार निर्मला कुमारी को एक भी वोट नहीं मिला।
read more at ABP न्यूज़


