Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका ने पहलगाम हमले के पीछे शामिल TRF को घोषित किया आतंकवादी संगठन

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 18 July, 2025
अमेरिका ने पहलगाम आतंकी हमले के पीछे शामिल 'द रेज़िस्टेंस फ्रंट' (टीआरएफ) को विदेशी आतंकवादी संगठन और विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया है। अमेरिका ने कहा कि टीआरएफ, लश्कर-ए-तैयबा का एक फ्रंट और प्रॉक्सी संगठन है। अमेरिका ने कहा, "यह कार्रवाई...पहलगाम हमले के लिए न्याय के प्रति अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रतिबद्धता दिखाती है।"