पंजाब चुनाव के पहले पीएम बोले- केजरीवाल आतंकी है, अब कह रहे हैं भ्रष्ट है: दिल्ली के सीएम
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है, "पंजाब (चुनाव) के पहले प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) बोले- केजरीवाल आतंकवादी है...गृह मंत्री ने जांच बैठा दी...क्या हुआ उसका?" उन्होंने लिखा, "अब गुजरात/एमसीडी (चुनाव) के पहले कह रहे हैं...केजरीवाल भ्रष्ट है...केजरीवाल आतंकवादी या भ्रष्ट है तो गिरफ्तार करो ना?" केजरीवाल ने कहा, "केजरीवाल ना आतंकवादी है ना भ्रष्ट...केजरीवाल जनता का लाडला है।"
read more at ABP न्यूज़


