दिवाली पार्टी में अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने 'छैया छैया' गाने पर किया डांस, सामने आया वीडियो
दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में शुक्रवार को दिवाली पार्टी में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने 'छैया छैया' गाने पर डांस किया। सामने आए वीडियो में वह हरा कुर्ता पहने व चश्मा लगाए दिख रहे हैं और ग्रुप के साथ स्टेज पर डांस करते नज़र आ रहे हैं। गार्सेटी ने पिछले महीने एक दुर्गा पूजा पंडाल में 'धुनुची' नृत्य किया था।
read more at Times Now


