श्रीदेवी का निधन हुआ था, उनके स्नेह के लिए की यह फिल्म: 'नेरकोंडा पारवाई' को लेकर विद्या
अभिनेत्री विद्या बालन ने तमिल फिल्म 'नेरकोंडा पारवाई' को लेकर बताया है कि उन्होंने यह फिल्म दिवंगत ऐक्ट्रेस श्रीदेवी के प्रति स्नेह के कारण की थी। बकौल विद्या, "मैंने कुछ नहीं सोचा था...श्रीदेवी का निधन हुआ था...और मैं बोनी (कपूर) से मिली...उन्होंने कहा, 'आप मेरी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस करें'...मैंने कहा, "मैं (फिल्म से जुड़ा) कुछ नहीं जानना चाहती।"


