'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने बॉयफ्रेंड धवल से की शादी, तस्वीरें सामने आईं
'इंडियन आइडल-12' की सेकेंड रनर-अप सायली कांबले ने महाराष्ट्र में अपने बॉयफ्रेंड धवल के साथ पारंपरिक पद्धति से शादी कर ली, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई हुई थी। सायली के सह-प्रतिभागी रहे नचिकेत लेले, निहाल तौरे शादी में पहुंचे। सायली फिलहाल 'सुपरस्टार सिंगर सीज़न-2' में कैप्टन के रूप में नज़र आ रही हैं।
read more at Times Now नवभारत


