Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुहर्रम के जुलूस के दौरान उदयपुर में ताज़िया में लगी आग, हिंदू परिवारों ने बुझाने में की मदद

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 10 August, 2022
उदयपुर (राजस्थान) में मुहर्रम के मौके पर बुधवार को निकाले गए जुलूस के दौरान ताज़िया में आग लगने के बाद वहां मौजूद कई हिंदुओं ने आग बुझाने में मदद की। ज़िलाधिकारी तारा चंद मीणा ने कहा, “यह घटना न सिर्फ टल गई बल्कि...सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी बन गई।” पुलिस के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।