Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी राष्ट्रपति पुतिन केवल तेल से रोज़ाना 1 अरब डॉलर कमाते हैं: ज़ेलेंस्की के आर्थिक सलाहकार

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 11 April, 2022
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के आर्थिक सलाहकार ओलेग उस्टेंको ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तेल निर्यात से प्रतिदिन एक अरब डॉलर कमाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यूरोपीय देशों ने रूसी तेल के आयात में वृद्धि की है। उस्टेंको ने एक बार फिर सभी देशों से रूस के नकदी प्रवाह को रोकने का आग्रह किया है।
read more at Business Insider