राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, "वह देश के एक महान सपूत थे जिन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश की सेवा की।" वहीं, पीएम ने कहा, "मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"
read more at Twitter


