यूपी में थाने से 250 मीटर की दूरी पर 3 बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर की हत्या
बरेली (उत्तर प्रदेश) में शनिवार रात प्रेमनगर थाने से 250 मीटर की दूरी पर 3 बदमाशों ने अजय वाल्मीकि नामक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, वह 25 दिन पहले ज़मानत पर जेल से छुटा था और उसने शनिवार सुबह थाने में शिकायत कर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
read more at हिन्दुस्तान


