यूपी में विकलांग युवक को डंडे से पीटने के बाद धक्का देकर ज़मीन पर गिराते दिखे पुलिसकर्मी
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में एक विकलांग युवक को डंडे से पीटने के बाद उसे धक्का देकर ज़मीन पर गिराते पुलिसकर्मी व होमगार्ड का वीडियो सामने आया है। विकलांग युवक का एक शख्स से विवाद हो गया था जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने बताया, "मामले में एक हेड कॉन्स्टेबल को निलंबित किया गया है।"
read more at हिन्दुस्तान


