कंपनी को मिला गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट का ₹1500 करोड़ का ठेका, शेयर के उछले भाव
दिलीप बिल्डकॉन के शेयर सोमवार को बीएसई पर 4.4% चढ़कर ₹478 के दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए। कंपनी ने आरबीएल बैंक के साथ मिलकर गुरुग्राम मेट्रो रेल के ₹1,503.6 करोड़ के रेलवे निर्माण प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई और ठेका हासिल किया। वहीं, पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 94% बढ़कर ₹271 करोड़ हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


