13 दिन पहले केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले पायलट की मां का सदमे में हुआ निधन
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान की मां का जयपुर (राजस्थान) में निधन हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह 13 दिन से सदमे में थीं और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। गौरतलब है, अपने पायलट बेटे राजवीर की अंतिम विदाई में वह बार-बार बेहोश हो रही थीं।
read more at News18 हिंदी


