Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जोकोविच को इटैलियन ओपन में पानी की बोतल से लगी चोट, सिर पकड़कर नीचे बैठते आए नज़र

short by तान्या झा / on Saturday, 11 May, 2024
इटैलियन ओपन के दौरान दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पर पानी की एक बोतल गिर गई जिससे उन्हें चोट लग गई है। दरअसल, एक फैन को ऑटोग्राफ देने के दौरान बोतल ऊपर से फिसलकर उन पर गिर गई जिसके बाद वह सिर पकड़कर नीचे बैठते नज़र आए। जोकोविच ने घटना को लेकर कहा, "यह ऐक्सिडेंट था।"