इमरान खान ने बतौर पाक पीएम मिलीं रोलेक्स की घड़ियों समेत कई उपहार अपने पास रखे: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने कार्यकाल में मिले 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपए से अधिक के 58 उपहार बिना भुगतान या बहुत कम कीमत चुकाकर अपने पास रख लिए थे। इन उपहारों में रोलेक्स की घड़ियां, एक आईफोन व एक नेकलेस शामिल है। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपए के उपहार दुबई में बेचे थे।
read more at हिन्दुस्तान


