सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ा नैशनल हेराल्ड केस क्या है?
नैशनल हेराल्ड मनी लॉन्डरिंग केस यंग इंडियन कंपनी से जुड़ा है जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी मेजॉरिटी शेयरहोल्डर हैं। आरोप है कि यंग इंडियन ने नैशनल हेराल्ड अखबार प्रकाशित करने वाली असोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को ₹50 लाख में अधिग्रहित किया जबकि इसकी संपत्ति का मूल्य ₹2,000 करोड़ था। मामले में दाखिल चार्जशीट में दोनों नेता आरोपी हैं।
read more at हिन्दुस्तान


