Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अखिलेश यादव का पुतला जलाते हुए झुलसीं BJP MLA, अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे सपा प्रमुख

short by Himanshu / on Tuesday, 28 April, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला जलाने के दौरान बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल झुलस गईं जिसके बाद उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसके बाद अखिलेश उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना। अखिलेश ने कहा, "राजनीति अपनी जगह...मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।"