देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 10,256 नए केस मिले, कुल सक्रिय मामले 90,707 हुए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 10,256 नए केस सामने आए हैं व इस दौरान 13,528 मरीज़ संक्रमण से उबरे। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 90,707 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 से अब तक कुल 5,27,556 मौतें हुई हैं।
read more at ABP न्यूज़


