Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर से भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने के लिए किया संपर्क

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 17 May, 2024
बीसीसीआई ने केकेआर के मेंटॉर गौतम गंभीर से भारतीय क्रिकेट टीम के अगले मुख्य कोच बनने के लिए संपर्क किया है। 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' के अनुसार, आईपीएल 2024 में केकेआर का अभियान खत्म होने के बाद बीसीसीआई और गंभीर के बीच आगे की चर्चा होने की उम्मीद है। मुख्य कोच पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई है।