आरोपियों ने आपसी सहमति से पीड़िता को घसीटा: कंझावला केस में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष
दिल्ली के एक कोर्ट में कंझावला केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कहा कि कार सवार चारों आरोपियों ने आपसी सहमति से 20 वर्षीय पीड़िता को गाड़ी के नीचे घसीटने का फैसला किया था। गौरतलब है, पुलिस ने चार्जशीट में हत्या और आपराधिक साज़िश की धाराएं लगाई हैं। अदालत 27 जुलाई को आरोप तय करने पर फैसला सुनाएगी।
read more at Hindustan Times


