दुबई में रह रहे पति से विवाद के बाद यूपी की महिला ने वीडियो कॉल कर उसके सामने लगाई फांसी
बस्ती (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात को साधना नामक 28-वर्षीय महिला ने पति को वीडियो कॉल कर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, इससे पहले फोन पर बातचीत के दौरान दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, मृतका का पति करीब ढाई साल से दुबई में नौकरी कर रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


