भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर कोच्चि में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 1 कर्मी की मौत
कोच्चि (केरल) के पास विलिंगडन द्वीप पर नौसेना के रनवे पर शनिवार को एक चेतक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय नौसेना ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार 1 नौसेना कर्मी की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, यह हेलीकॉप्टर एक प्रशिक्षण उड़ान पर था जो उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
read more at हिन्दुस्तान


