बिहार के मंत्री तेजप्रताप ने आरजेडी के कार्यकर्ता को गला दबाकर धकेला, वीडियो हुआ वायरल
बिहार के मंत्री तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह सुमंत यादव नामक आरजेडी कार्यकर्ता का गला दबाकर उसे धकेलते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तेजप्रताप के ननिहाल सेलार कला की है। बकौल रिपोर्ट्स, सुमंत ने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर वह इस अपमान के लिए कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


