Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में खेत में काम कर रही बुज़ुर्ग महिला को कुत्ते ने नोचकर मार डाला

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 6 January, 2024
मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को खेत में काम कर रही एक बुज़ुर्ग महिला को एक कुत्ते ने नोचकर मार डाला। वहीं, महिला को बचाने गए उसके पति व अन्य दो लोगों पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के बाद ग्रामीणों ने उस कुत्ते को भी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला।