Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पुणे-बेंगलुरु हाइवे पर हुए हादसे में 48 वाहन हुए क्षतिग्रस्त, कई लोगों के घायल होने की आशंका

short by शुभम गुप्ता / on Sunday, 20 November, 2022
पुणे (महाराष्ट्र) के अग्निशामक विभाग ने बताया है कि पुणे-बेंगलुरु हाइवे के नवले पुल पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें तकरीबन 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विभाग के मुताबिक, बचाव कार्य शुरू हो गया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। घटना की ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिख रही हैं।
read more at Twitter