बिहार में इस साल के अगस्त तक 5,117 लड़कियों समेत 5,958 बच्चे हुए लापता: पुलिस
बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया है कि इस साल जनवरी-अगस्त के बीच 5,958 बच्चे लापता हुए हैं जिनमें 5,117 लड़कियां हैं और 841 लड़के शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2,799 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है जिनमें से 383 लड़के और 2,416 लड़कियां शामिल हैं। वहीं, राज्य के 3,159 बच्चे अब भी लापता हैं।
read more at लेटेस्टली


