एनडीए में लौटी ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राजभर जी के आने से यूपी में एनडीए को मज़बूती मिलेगी।" सुभासपा 2019 में एनडीए से अलग हुई थी।
read more at ABP न्यूज़


