बच्ची की हालत नाज़ुक है: 14 माह की बच्ची की फ्लाइट में तबीयत बिगड़ने को लेकर अस्पताल
विस्तारा की बेंगलुरु-दिल्ली की एक फ्लाइट में 14 माह की एक बच्ची की तबीयत बिगड़ने को लेकर किम्स-किंग्सवे अस्पताल नागपुर ने बयान जारी किया है। अस्पताल के मुताबिक, बच्ची की हालत नाज़ुक है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। गौरतलब है कि फ्लाइट में बच्ची की सांसें रुक गई थीं और उसके होंठ व उंगलियां नीली पड़ गई थीं।
read more at ABP न्यूज़


