यूएई, सऊदी अरब व ईरान समेत 6 और देशों को ब्रिक्स में शामिल होने के लिए किया गया आमंत्रित
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स (ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका) शिखर सम्मेलन में बताया है कि 6 और देशों को ब्रिक्स का पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। ये देश अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब व यूएई हैं और उनकी सदस्यता जनवरी 2024 से प्रभावी होगी।
read more at लेटेस्टली


