इतिहास में पहली बार मिस यूनिवर्स पैजेंट में शामिल होगा सऊदी अरब
यूएई के अखबार 'खलीज टाइम्स' के मुताबिक, सऊदी अरब इतिहास में पहली बार मिस यूनिवर्स पैजेंट में शामिल होगा। 27-वर्षीय मॉडल और इन्फ्लुएंसर रूमी अलकहतानी ने इंस्टाग्राम पर सऊदी अरब के झंडे के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर बताया, "मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भाग लेना मेरे लिए सम्मान की बात है...इस प्रतियोगिता में सऊदी अरब का यह डेब्यू होगा।"
read more at Instagram


