चार धाम यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 15 फर्ज़ी वेबसाइट हुईं बंद
उत्तराखंड एसटीएफ चार धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा की बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाली कुल 15 वेबसाइट्स को अब तक बंद करा चुकी है। एसटीएफ अधिकारी ने कहा कि उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसी अन्य फेक वेबसाइट्स की जानकारी साझा करने को कहा है। बकौल एसटीएफ, श्रद्धालु चार धाम हेली सेवा की बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट से ही कराएं।
read more at Hindustan Times


