बिहार में अस्पताल से घर लौट रही डॉक्टर की कार में अचानक लगी भीषण आग
मुज़फ्फरपुर (बिहार) में शुक्रवार को एक महिला डॉक्टर की चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि, आग लगने से पहले कार से डॉक्टर व ड्राइवर बाहर निकल गए थे। महिला डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल से काम कर घर लौटते समय यह घटना घटी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई।
read more at हिन्दुस्तान


