Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नगरपालिका के चेयरमैन पद से इस्तीफा दो, नहीं तो मार देंगे: यूपी में सपा नेता को मिली धमकी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 4 October, 2023
बरेली (उत्तर प्रदेश) में आंवला नगरपालिका के चेयरमैन और सपा नेता आबिद अली को डाक के ज़रिए पत्र मिला है जिसमें उन्हें 15 दिन के अंदर चेयरमैन पद से इस्तीफा न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। 30 सितंबर को अली को यह पत्र मिला था और उन्होंने मामले में केस दर्ज करवा दिया है।