शेयर के दाम 60% गिरने के बाद कैलिफोर्निया के नियामक ने बंद किया सिलिकॉन वैली बैंक
कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशल प्रोटेक्शन ऐंड इनोवेशन ने शुक्रवार को सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) को बंद कर दिया और फेडरल डिपॉज़िट इंश्योरेंस को इसका रिसीवर घोषित कर दिया। दरअसल, एसवीबी द्वारा $1.75 बिलियन के शेयर बेचने की घोषणा के बाद गुरुवार को बैंक के शेयर 60% टूट गए थे। एसवीबी अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक है।
read more at Reuters


