2019 में परमाणु युद्ध की कगार पर थे भारत व पाक: पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पेओ
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पेओ का दावा है कि 2019 में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत व पाकिस्तान परमाणु युद्ध की कगार पर थे। बकौल पॉम्पेओ, तत्कालीन भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें बताया था कि स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान परमाणु हमले की तैयारी कर रहा था और भारत भी जवाबी कार्रवाई की तैयारी में जुटा था।


