ताज़ा टी20I पुरुष टीम रैंकिंग हुई जारी, भारत पहले स्थान पर बरकरार
आईसीसी ने बुधवार को ताज़ा टी20I पुरुष टीम रैंकिंग जारी की जिसमें भारत पहले स्थान पर बरकरार है। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 का फाइनल हारने वाले पाकिस्तान को रैंकिंग में नुकसान हुआ है जो दूसरे से चौथे पायदान पर लुढ़क गया है। इंग्लैंड व दक्षिण अफ्रीका टी20I टीम रैंकिंग में क्रमशः दूसरे व तीसरे नंबर पर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


