Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्पीकर पद से इस्तीफा देने के बाद विजय कुमार सिन्हा बने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Wednesday, 24 August 2022
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुन लिया गया। उन्होंने बुधवार सुबह ही फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था। विजय से पहले बिहार के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे।