Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत-म्यांमार सीमा पर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, ₹173 करोड़ की नशे की गोलियां ज़ब्त

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 12 February 2025
मिज़ोरम में भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स और मिज़ोरम पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 57.9 किलोग्राम 'मेथामफेटामाइन' ज़ब्त की है। असम राइफल्स के मुताबिक, टीम ने अवैध खेप ले जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों को रोका था जिसके बाद वह सामान छोड़कर फरार हो गए। 'मेथामफेटामाइन' की कीमत ₹173.73 करोड़ बताई जा रही है।