हॉन्ग-कॉन्ग में लैंडिंग के वक्त रनवे से फिसलकर समुद्र में गिरा विमान, 2 लोगों की हुई मौत
हॉन्ग-कॉन्ग इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर सोमवार तड़के लैंडिंग के वक्त कार्गो विमान रनवे से फिसलकर समुद्र में जा गिरा जिसमें एयरपोर्ट पर एक गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, दुबई से आ रहा विमान हॉन्ग-कॉन्ग में लैंड कर रहा था। हादसे के बाद उसमें सवार क्रू के 4 सदस्यों को बचा लिया गया है।
read more at इंडिया टीवी


