क्यों आज के दिन ही मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस?
दिग्गज हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद की याद में हर साल 29 अगस्त को उनकी जयंती पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। देश में 2012 में पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। 29 अगस्त 1905 को जन्मे ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक्स में लगातार 3 स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
read more at Times Now नवभारत


